फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: सरकार के विरोध में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 16 Dec 2024 07:01 PM IST

मांगों के लिए किसानों ने सोमवार को हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकाला। पानीपत में भारतीय किसान यूनियन की युवा विंग ने इसराना में ट्रैक्टर मार्च निकाला। पानीपत-गोहाना रोड पर डाहर टोल से मार्च निकाला गया। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए थे। भारतीय किसान युवा यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान की अगुवाई में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। मनोज जागलान ने बताया कि एमएसपी गारंटी कानून को लेकर किसान संघर्ष कर रहे हैं। आंदोलन के चलते खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बिगड़ती जा रही है। सरकार गहरी नींद में सो रही है। किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन और सरकार के विरोध में किसान संगठन ने ट्रैक्टर मार्च निकाला है। इसके बाद इसराना एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें