फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी जिले में महिलाओं ने किया होलिका पूजन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2026 05:12 PM IST

दादरी जिले में सोमवार को होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन के लिए लकड़ियों, कंडे आदि एकत्रित किए गए थे। सुबह से ही महिलाएं परिवारों के साथ होलिका पूजन के लिए पहुंची। महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में होलिका पूजन करने के लिए पहुंची। इस दौरान होलिका दहन स्थलों के आसपास मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। महिलाओं ने होलिका का पूजन कर परिवार की कुशलक्षेम के साथ-साथ संतान की दीर्घायु की कामना की। सोमवार देर सांय होलिका दहन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. मनोज शास्त्री बलाली ने बताया कि इस बार मंगलवार को ग्रहण के चलते बुधवार चार मार्च को फाग पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें