फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में एनएच152 डी पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

चरखी-दादरी में नेशनल हाईवे 152डी पर शुक्रवार को वाहन की टक्कर से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव जटवाड़ा निवासी लोकेश के रूप में हुई है। फिलहाल मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखा गया है।  बता दें कि शनिवार सुबह पेट्रोलिंग टीम को समसपुर में एनएच 152डी पर एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने पास जाकर देखा तो वह मर चुका था। यह सूचना टीम ने सदर थाना पुलिस को दी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मौके पर वीडियो बनाया और शव की शिनाख्त के लिए विभिन्न समूह में शेयर किया। इसके बाद मृतक की पहचान हुई और वीडियो से जानकारी लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को लोकेश अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए दादरी आया था। यहां पत्नी को छोड़ने के बाद वह पास के गांव टिकान में अपने मामा के घर पैदल चला गया। रात को वह ममेरे भाई के साथ घूम रहा था। पुलिस ने वाहन की चपेट में आने से लोकेश की मौत होने की जानकारी दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें