दादरी में संत रविदास सभा के तत्वावधान में दो दिवसीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ किया गया। रविवार को सभा की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में दादरी के विधायक सुनील सांगवान व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस दौरान लोगों ने झांकियां देखीं और गुरु रविदास का आशीर्वाद प्राप्त किया। दादरी में संत रविदास सभा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं रात को विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रमों के दूसरे दिन सोमवार को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र व आसपास से हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं सोमवार को ही सभा की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।