फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्याें ने 100 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में किया पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक संघ की गणवेश में नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। स्वयंसेवकों ने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया। पथ संचलन का शुभारंभ 10.30 बजे वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से किया गया। दिल्ली रोड, पुराना झज्जर रोड, काठमंडी, रेलवे रोड आदि मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्कूल में ही समापन हुआ। स्वयंसेवकों की दृढ़ चाल, अनुशासनबद्ध कदम और राष्ट्रगीतों की धुन आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न आयु वर्ग के स्वयंसेवकों ने कंधे से कंधा मिलाकर संचलन में भाग लिया। राष्ट्रहित के प्रति अपने संकल्प को प्रकट किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान संघ की ओर से उत्सव सभा भी आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के प्रांतीय मुख्य मार्ग प्रमुख जयवीर उपस्थित रहे। उन्होंने संघ की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका व समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कई दशकों से सेवा, संस्कार और संगठन का कार्य कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवक सदैव सक्रिय रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें