फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्य स्तरीय स्पर्धा में बुजुर्ग धावक रामफल और श्रीभगवान ने जीते 5 पदक

जिस उम्र में अकसर लोग बिस्तर पर बैठकर आराम करते हैं उस उम्र के पड़ाव पर हरियाणा के रामफल फोगाट मैदान में दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। हरियाणा के चरखी दादरी के गांव कमोद निवासी बुजुर्ग धावक रामफल फोगाट और लोहरवाड़ा निवासी श्रीभगवान ने राज्य स्तर पर पांच पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामफल फोगाट ने तीन पदक और श्रीभगवान ने दो पदक हासिल किए हैं। बता दें कि धावक रामफल जिला के गांव कमोद के निवासी हैं और 75 से अधिक उम्र की आयुवर्ग में भाग लेते हैं। अब तक वे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक करीब 120 पदक हासिल कर चुके हैं। इसमें उन्होंने सात मैराथन में पदक हासिल किए जबकि अन्य मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें