फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: मनीषा हत्याकांड के विरोध में दादरी में संगठनों ने किया रोष प्रदर्शन

शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार दोपहर दादरी शहर में जनसंगठनों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो और कड़ा कदम उठाया जाएगा। बता दें कि दादरी नगर व्यापार मंडल, शहीद भगत सिंह संगठन, गोरक्षक संगठन और किसान संगठनों के पदाधिकारी पहले रोजगार्डन में एकत्र हुए और वहां रोष सभा की। इसमें हत्याकांड को निंदनीय बताते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की गई। व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया ने कहा कि दादरी शहर का हर एक व्यापारी व दुकानदार समेत नागरिक पीड़ित परिवार के साथ है। किसान नेता जगबीर घसोला ने कहा कि पुलिस प्रशासन को अविलंब हत्यारों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। इसके बाद रोजगार्डन से लेकर भगवान परशुराम चौक तक प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें