अगर लक्ष्य हासिल कर कामयाब होना है तो विद्यार्थी सोशल मीडिया और कुसंगत से नाता तोड़ लें। दोनों ही चीजें विद्यार्थी को पथभ्रष्ट करती हैं। अगर विद्यार्थी खुद को पढ़ाई और खेल से जोड़ लें तो सर्वांगीण विकास के साथ जीवन संवारने की राह आसान हो जाती है। यह बात दादरी महिला थाना प्रभारी पीएसआई सोनिया ने हीरा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कही। बता दें कि अमर उजाला की ओर से हीरा इंडोर स्टेडियम में दादरी पब्लिक स्कूल के सहयोग से पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। आयोजन में जिला पुलिस विभाग का सहयोग रहा और एसपी अर्श वर्मा के निर्देशानुसार यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार और महिला थाना प्रभारी पीएसआई सोनिया ने अपनी टीम समेत शिरकत की।