फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: मकर संक्रांति पर डोभा मंदिर कान्हड़ा में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त किया एकत्रित

मकर संक्रांति के अवसर पर गांव कान्हड़ा स्थित डोभा मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा शमशेर दास ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत द्वारा की गई तथा आयोजन में गांववासियों का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर बाबा शमशेर दास महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे बड़ा कोई धर्म नहीं, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। सेवा और परोपकार ही मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान शिविर में श्री कृष्णा ब्लड सेंटर की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया, जिसमें कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें