फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बहनों के इकलौते भाई की मौत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 05:41 PM IST

शहर के भिवानी-रावलधी लिंक रोड पर बुधवार रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के प्रेमनगर निवासी 28 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। राजू ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी का का काम करता था। लोहारू चौक पर एक ट्रक खड़ा था, जिसको देखने के लिए वह घर से स्कूटी पर सवार होकर निकला था। इस दौरान जब वह बाईपास मार्ग पर पहुंचा तो अज्ञान वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और पुलिस ने उसे दादरी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया। सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी एसआई राजकुमार ने बताया कि मृतक के पिता राजेंद्र के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक राजू दो बहनों को इकलौता भाई था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें