चरखी दादरी स्थित जामा मस्जिद में सुबह इस्लाम अनुयायियों ने ईद-उल- फितर पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें दादरी विधायक सुनील सांगवान और बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास मस्जिद पहुंचे। यहां पर उन्होंने सभी अनुयायियों और मौलवी इमाम मोहम्मद सुवालीहीन को ईद की मुबारकबाद दी। बाद में उन्होंने सभी विचार विमर्श किया और उनके इस त्योहार का महत्व जाना। मौलवी ने कहा कि एक माह के रोजे पूरे होने की खुशी में ईद मनाई जाती है और भाईचारा कायम रखना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान सभी अनुयायियों ने नमाज की और अल्लाह से जीवन में बरकत की दुआ की।