चरखी-दादरी के वार्ड 18 स्थित एक शिव मंदिर से चोरों ने मंदिर व दानपात्र का ताला तोड़ 10 हजार रुपये व चांदी का सामान चोरी कर लिया। श्रद्धालु मंदिर पहुंचे सुबह चोरी की घटना का पता चला। अब मंदिर कमेटी प्रधान जयवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है और इसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वार्ड 18 में शिव मंदिर धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया हुआ है और इसमें 21 सदस्यों की कमेटी है। मंदिर में दान पात्र रखा है और हर माह 1 तारीख को पात्र की जांच कर दान किया सामान निकाला जाता है। जयवीर सिंह ने बताया कि 1 मई को दान पात्र से रुपये निकाले गए थे और उनको बैंक में जमा कराकर पात्र को लगाकर चाबी अपने पास रख ली। अब 28 मई की रात 8:15 मंदिर का ताला बंद किया गया था। वीरवार सुबह 4:15 बजे कॉलोनी के श्रद्धालु पूजा करने के लिए मंदिर में आए तो उन्हें ताला टूटा। इसके बाद अंदर पहुंच तो दान पात्र भी टूटा हुआ था। यह सूचना उन्होंने प्रधान जयवीर सिंह को दी। बाद में पात्र की जांच की तो इसमें रखे करीब 10 हजार रुपये और मंदिर में रखे चांदी का मुकुट, बिछियां, कड़े व माता का श्रृंगार संबंधी सामान चोरी मिला। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो टीम ने घटनास्थल की जांच की और मौके से फिंगरप्रिंट आदि लेकर चोरों पर केस दर्ज किया। जयवीर सिंह का कहना है कि हर माह मंदिर 8 से 10 हजार रुपये दानपात्र में एकत्र होते हैं और अब करीब 100 ग्राम चांदी भी दान में मिली हुई थी। चोरों ने यहां पर हाथ साफ कर लिया।