फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में संतान सुख से वंचित महिला ने की आत्महत्या, ननद के घर के बाहर खाया जहर

चरखी-दादरी के गांव हिंडोल निवासी एक महिला ने शादी के 18 साल तक संतान सुख न मिलने पर आत्महत्या कर ली। शहर में आकर जहरीला पदार्थ खाया और ननद के घर जाकर जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। बाद परिजन अस्पताल में पहुंचे, लेकिन पीजीआई रेफर करते समय महिला ने दम तोड़ दिया। बता दें कि 37 वर्षीय मृतका प्रमिला की वर्ष 2007 में हिंडोल निवासी सोनू से शादी हुई थी। घर में खुश रहती थी, लेकिन संतान सुख नहीं मिल पा रहा था। इसके अक्सर वह परेशान रहती थी और सोनू व अन्य लोगों से भी बात साझा करती थी। शुक्रवार सुबह प्रमिला ननद संगीता के पास जाने के लिए घर से निकली थी। शहर के झाड़ू सिंह चौक के पास संगीता का मकान है। इसके बाद करीब 1 बजे संगीता के बाहर प्रमिला ने जहरीला पदार्थ खाया और घर के अंदर जाकर संगीता को इसकी जानकारी दी। बाद में संगीता ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल, फिर सिविल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने प्रमिला को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। यहां पहुंचने से पहले ही प्रमिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बाद में सूचना पुलिस को दी गई तो शहर थाना टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और दादरी लाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतका के भाई प्रदीप के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें