फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में रविवार सुबह से गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की कतार, करवा रहे बुकिंग

ईरान-इस्राइल-अमेरिका युद्ध के कारण बने तनाव के माहौल के बीच एलपीजी किल्लत की आशंकाओं के चलते लोगों में असमंजस का माहौल बना हुआ है। जिसका असर जिले में स्थित गैस एजेंसियों पर देखा जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में लोग गैस एजेंसियों पर पहुंच कर सिलिंडर की बुकिंग करवा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भी सुबह से ही काफी संख्या में लोग दादरी में गैस एजेंसी के बाहर कतारों में खड़े दिखाई दिए। जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं। हालात यह हो गए कि स्थानीय पूर्ण मार्केट में उपभोक्ताओं की कतार वहां स्थित दुकानों के आगे तक लगी रही। वहीं, काफी संख्या में लोग ऐसे भी पहुंचे हुए थे, जिन्होंने ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग तो करवा ली और उनको बुकिंग संबंधी मैसेज भी प्राप्त हो गए लेकिन सिलिंडर का भुगतान न होने के कारण उनमें असमंजस बना दिखाई दिया। ऐसे में इस प्रकार के उपभोक्ता एजेंसी पर आगे की प्रक्रिया पूछते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें