फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी नागरिक अस्पताल में आईसीयू सुविधा शुरू, कोरोना के बाद से बंद पड़ी थी आईसीयू

नवीन दलाल Updated Thu, 15 May 2025 03:54 PM IST

चरखी-दादरी में जिला स्वास्थ्य विभाग ने चार साल से बंद आईसीयू को दोबारा शुरू कर दिया है। 10 बेड की आईसीयू का वीरवार को दादरी विधायक सुनील सांगवान और बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही यहां मरीजों के लिए विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी समेत 18 का स्टाफ तैनात किया गया। आईसीयू शुरू होने पर अब गंभीर मरीजों को रेफर करने का झंझट खत्म हो गया है। दरअसल, दादरी नागरिक अस्पताल में कोरोना के समय आईसीयू तैयार की गई थी। कोविड के समय आईसीयू में रखे वेंटिलेटर और बेड का प्रयोग किया गया, लेकिन इसके बाद पिछले चार साल से आईसीयू बंद है। यहां रखे वेंटिलेटर और अन्य सामान लंबे समय तक उपयोग नहीं हुआ और करीब आठ माह पहले इंजीनियर्स की टीम यहां का जायजा लेकर गई थी और उस दौरान तमाम उपकरण सही मिले थे। इसके बाद विधानसभा सत्र में सुनील सांगवान और उमेद पातुवास ने स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे उठाते हुए आईसीयू शुरू करने की मांग की थी। वहीं, तीन माह पहले स्वास्थ्य मंत्री आरती यादव ने भी नागरिक अस्पताल में आईसीयू शुरू कराने का दावा किया था। वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों विधायकों और कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राहुल राठी की मौजूदगी में आईसीयू का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. अंकुर नागर, डॉ. वेदपाल व डॉ. राहुल समेत डीपीएम संजय आदि मोजूद रहे। विधायक सुनील सांगवान ने हाथ जोड़कर स्टाफ को आईसीयू शुरू होने की बधाई दी और अब इसे निरंतर चालू रखने के लिए प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें