फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में बिलावल पहुंचने पर गीता संदेश रथ यात्रा का किया स्वागत

नवीन दलाल Updated Sun, 08 Dec 2024 06:00 PM IST

चरखी-दादरी में भगवत गीता हमें आंतरिक शांति और खुशी प्राप्त करने के लिए मन को जीतने के महत्व को सिखाती है। यह बात बालयोगी महंत चरणदास ने गीता जयंती महोत्सव संदेश रथ यात्रा के गांव बिलावल में पहुंचने पर नागरिकों से कही। मास्टर हरपाल आर्य ने बताया कि गीता जयंती पर हर घर में गीता का संदेश देने के लिए यह यात्रा भिवानी जिले के हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर से 15 जिलों के लिए निकली है। रविवार को यात्रा बिलावल में पहुंची और यहां पर ग्रामीणों ने पुस्तकालय में यात्रा ठहराव कराकर स्वागत किया। नशा मुक्ति अभियान के संयोजक सतेंद्र आर्य, महंत चरणदास ने कहा कि गीता का संदेश केवल अर्जुन के लिए नहीं था बल्कि पूरे विश्व के लिए दिया गया ज्ञान है। यह एक धार्मिक ग्रंथ से अधिक जीवन उपयोगी ग्रंथ है। गीता जीवन में किसी भी प्रकार की निराशा से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। बालयोगी महंत चरणदास के नेतृत्व में जल्द पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति जन चेतना यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक कुलदीप, फरीदाबाद से राजेंद्र ताल्याण, सरदार रेशम सिंह और जगबीर आदि शामिल रहे जबकि विजेंद्र, सत्यवान, कर्णसिंह, जयबीर व महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें