फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, तीन दिन बाद बू आने पर पड़ोसियों ने खोला घर

चरखी-दादरी के छोटी बाजारी निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक संतलाल (80) घर में अकेला रहता था और अब शुक्रवार को घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को मरने की बात पता चली। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संतलाल छोटी बाजारी रहते थे। उनका एक बेटा था। वह भी पांच साल पहले अचानक लापता हो गया था। दूसरी ओर पत्नी की भी पांच साल पहले मौत हो चुकी है और अब संतलाल घर में अकेले ही रहते थे। पड़ोसी हालचाल पूछ लेते, लेकिन अक्सर वे घर में रहते थे। परिचितों ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर से किसी जीव के मरने की बदबू आ रही थी। आसपास का सारा वातारण बदबू से भर रहा था। इसके बाद उन्होंने घर में जाकर देखा तो संतलाल का शरीर चारपाई पर पड़ा था और वह भी गल चुका था। इसके कारण आसपास में बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव के तीन दिन पुराने होने की संभावना जताई है। पड़ोसियों के सूचित करने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर की जांच की। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। यहां पुलिस व चिकित्सकों ने प्राथमिक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया। अभी तक बुजुर्ग की मौत का रहस्य नहीं खुला है और पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें