फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में नगर परिषद करेगी 59 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत, 13 मार्च को होगी बैठक

दादरी नगर परिषद द्वारा आगामी वित्त वर्ष के लिए 59 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। बजट को स्वीकृति प्रदान करने के लिए 13 मार्च को नगर परिषद कार्यालय परिसर में बैठक का आयोजन किया जाएगा। वहीं बजट पर विचार-विमर्श को लेकर शुक्रवार को नप चेयरमैन बक्शीराम सैनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चेयरमैन के अलावा वाइस चेयरमैन, विभिन्न वार्डों के पार्षद व नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कुछ पार्षदों ने बजट को लेकर विरोध जताया। उनका कहना था कि वार्डों में होने वाले विकास कार्यों का भुगतान संबंधित पार्षद के हस्ताक्षर के बाद होना चाहिए। वहीं, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी का कहना है कि आगामी वित्त वर्ष के लिए करीब 59 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें