कस्बावासियों के लिए खुशखबरी है कि छह साल के लंबे इंतजार के बाद स्वर्ण जयंती पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। करीब 33 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए इस पार्क से अब क्षेत्र के करीब आठ हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। पार्क का डिजाइन आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे बच्चों को खेलने, युवाओं को व्यायाम करने और बुजुर्गों को टहलने के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ स्थान उपलब्ध हो सके। पार्क में वॉकिंग ट्रैक, पानी की टंकी, शौचालय, हरे-भरे मैदान और रोशनी की व्यवस्था की गई है। यह पार्क श्मशान घाट के रास्ते पर लगभग छह कनाल भूमि में विकसित किया गया है।