फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: भीषण ठंड का कहर, धुंध की चादर में लिपटा जिला

दादरी जिले में भीषण ठंड का प्रकोप अब चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। मंगलवार को अलसुबह से ही जिला घनी धुंध की चादर में लिपटा रहा, जो देर रात तक छाई रही। दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हो सके, जिससे ठंड और अधिक तीखी हो गई। हालात ऐसे रहे कि दृश्यता सिमटकर मात्र 20 मीटर तक रह गई, जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। घनी धुंध और कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर देखने को मिला। रेलवे और रोडवेज सेवाएं बुरी तरह बाधित रहीं। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक घंटे तक देरी से पहुंचीं, जबकि रोडवेज बसें भी 10 मिनट से लेकर 25 मिनट तक लेट चलीं। सुबह और शाम के समय यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही, जहां लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दिए। दृश्यता बेहद कम होने के कारण हाईवे, मुख्य मार्गों और ग्रामीण सड़कों पर वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। कई स्थानों पर वाहन चालकों ने हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से सफर किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें