शहर की सब्जीमंडी परिसर में आयोजित विकसित रैली में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला और आसपास के गांवों से भी लोग रैली में पहुंचे। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नई सब्जी मंडी में दोपहर 3 बजे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान जिले के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है। रैली स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित किया गया। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।