फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: बार काउंसिल का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

जिले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार काउंसिल का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की सूचना सामने नहीं आई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने मतदान केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पहली बार बार काउंसिल के चुनाव चुनाव आयोग के माध्यम से कराए गए हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे। उपायुक्त ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही। मतदान संपन्न होने के बाद बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यालय भेज दिया गया है। इस दौरान एसडीएम योगेश सैनी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें