फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: सोशल मीडिया पर रहें सावधान, यातायात के नियमों का रखें ध्यान

शाहिल शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 04:40 PM IST

सोशल मीडिया प्रयोग करते समय सावधान रहें जबकि यातायात के नियमों का ध्यान रखें। छात्राएं किसी भी प्रकार की प्रताड़ना को सहन न करें और गलत व्यवहार करने वाले का खुलकर विरोध करें। यह बातें बुधवार को मिसरी गांव स्थित आरपीएस स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधिकारियों ने कही। डीएसपी रमेशचंद्र ने आयोजन में मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत की जबकि अध्यक्षता प्राचार्या संगीता यादव की रही। आयोजन में आरपीएस स्कूल के निदेशक डॉ. सुधीर जांगड़ा का सानिध्य रहा और मंच संचालन शिक्षक धर्मेंद्र ने किया। आयोजन में करीब 180 छात्रों ने सहभागिता निभाई जबकि व्यवस्था में बनाने में शिक्षकों का सहयोग रहा। आयोजन के तहत महिला थाना प्रभारी पीएसआई सोनिया ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई। वहीं, साइबर थाना प्रभारी पीएसआई अंकित ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधियों की ओर से अपनाए जाने वाले हथकंडों की जानकारी दी। यातायात थाना से एसआई ओम सिंह ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधीत महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंत में डीएसपी रमेशचंद्र ने विद्यार्थियों से पुलिस अधिकारियों की ओर से बताई गई बातों का अनुसरण करने की अपील की। आयोजन में पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार व हरेंद्र सिंह देवा भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें