फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में दिन ढलने के साथ ही शुरू हो जाता है ओवरलोड वाहनों का दबदबा, नहीं लग पा रहा अंकुश

दादरी शहर में दिन ढलने के साथ ही मुख्य सड़कों पर ओवरलोड वाहनों का दबदबा दिखाई देने लगता है। स्थानीय रावलधी चौक के हालात सबसे भयावह बने हुए हैं। यहां के हालात ऐसे हैं कि प्रति मिनट 8 ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। जिससे सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रहती है और दूसरे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए निकली टीमों पर हमले के बावजूद ओवरलोड माफिया का बोलबाला बना हुआ है। इसकी बानगी सांय 6 बजे के बाद दादरी के रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर देखी जा सकती है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए ओवरलोड वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जिससे रावलधी चौक पर रोहतक रोड के दोनों तरफ जाम के हालात बन जाते हैं। आरटीए विभाग के अधिकारी केवल ओवरलोड वाहनों के चालान करने तक ही सिमटे नजर आ रहे हैं। वहीं जाम में फंसने वाले वाहन चालकों ने रात के समय में गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर रोक लगवाने की मांग की है, ताकि हादसों से बचाव हो सके। दादरी के जिला यातायात अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि टीम ने पिछले महीने में ओवरलोड वाहनों के एक करोड़ 12 लाख रुपये के चालान किए गए हैं। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे खनन क्षेत्र से अपने वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सामग्री लोड न करवाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें