दादरी जिले के गांव भांडवा निवासी एक युवक ने रात के समय घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का मंगलवार सुबह पता चला। दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। गांव भांडवा निवासी करीब 32 वर्षीय विजेंद्र मजदूरी करता था। सोमवार रात को वह घर में बने कमरे में सोने के लिए चला गया था तथा उसकी पत्नी व मां सामने स्थित दूसरे मकान में सो रहे थे। मंगलवार सुबह परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो विजेंद्र रस्सी से बने फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाढड़ा थाना पुलिस में तैनात जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सोमबीर ने बताया कि मृतक की मां मंजू देवी के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।