रोडवेज बस में सवार महिला कंडक्टर के हाथ से टिकट काटने की मशीन छीनकर ले गई। कंडक्टर ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंडक्टर अंकित व ड्राइवर रमेश के बयान दर्ज किए। पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर अंकित ने बताया कि बुधवार को उनकी बस दिल्ली से चलकर चरखी दादरी होते हुए झोझूकलां जा रही थी। बस में छुछकवास से दो महिला यात्री चढ़ी। उनमें से एक बुजुर्ग थी। जब महिलाओं से उसने टिकट लेने के लिए कहा तो उनमें से एक ने सीनियर सिटीजन का हवाला देते हुए टिकट देने की बात कही। इस पर कंडक्टर ने उक्त महिला से आईडी मांगी। आईडी के नाम पर महिला ने उसे फौजी कैंटिन का कार्ड दिखा दिया। इस पर कंडक्टर ने इसे मान्य न होने की बात कही। इसी दौरान बस चरखी दादरी में जनता कॉलेज के पहुंच गई। बस के रुकने पर उक्त महिला के साथ अन्य महिला और थी। वह मौका देखकर कंडक्टर के हाथ से टिकट काटने की मशीन छीन ले गई। वहीं इस छीना-झपटी में महिला का कैंटिन कार्ड कंडक्टर के पास रह गया। कंडक्टर ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी और बस में सवार यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य की तरफ रवाना किया। वहीं सूचना मिलने मौके पर पहुंची जांच अधिकारी राजकला मौके पर पहुंची और और कंडक्टर अंकित व ड्राइवर रमेश के बयान दर्ज किए।