फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में निपुण हरियाणा लक्ष्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर 15 मेंटर किए सम्मानित

चरखी-दादरी स्थित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें निपुण हरियाणा लक्ष्य पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम में संपर्क फाउंडेशन की ओर से शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेंटर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा और एफएलएन कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डाइट प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह ने शिरकत की। प्राचार्य ज्ञानेंद्र ने शिक्षकों और मेंटर्स की भूमिका की सराहना की और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निपुण हरियाणा मिशन का महत्व बताया। कार्यक्रम में मंच संचालन संपर्क जिला कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि निपुण हरियाणा लक्ष्य के तहत संपर्क फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए काम कर रहा है। इसमें शिक्षकों और मेंटर्स अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों की पढ़ाई को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने के तरीकों पर चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए मेंटर्स का योगदान जरूरी है।निपुण भारत लक्ष्य के तहत हर बच्चे को बुनियादी साक्षरता और गणना कौशल में निपुण बनाना विभाग का प्राथमिक उद्देश्य है। एफएलएन कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार ने प्राथमिक स्तर के बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए क्रियान्वित रणनीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि संमर्क फाउंडेशन शिक्षकों को नवीनतम प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान दे रहा है। इस दौरान 15 बीआरपी और एबीआरसी मेंटर्स सम्मानित किए गए। इसमें उनका कार्य, उपलब्धि और ईमानदारी के अनुसार ही सम्मान दिया गया। इसके बाद सभी मेंटर्स ने अपने अनुभव और विचार साझा किए और शिक्षकों से भी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए सरल गतिविधियां प्रयोग करने का आह्वान किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा ने संपर्क फाउंडेशन का आभार जताया। कहा कि यह कार्यक्रम मेंटर और मॉनिटर के रूप में कार्य कर रहे लोगों को अधिक सुगमता से काम करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करेगा। सभी मेंटर्स आगे भी इसी तरह लगन के साथ कार्य करेंगे। अंत में सभी अधिकारियों को फाउंडेशन की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस दौरान बाढड़ा बीईओ जलकरण सिंह, बौंदकलां बीईओ राजबाला और डाइट बिरही कलां से मेंटर्स मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें