फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के छह प्रशिक्षित श्वानों ने दिखाया हुनर, लुवास के 81 विद्यार्थियों ने देखा प्रदर्शन

हरियाणा पुलिस के कुरुक्षेत्र स्थित के-9 डॉग सेंटर में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार के 81 विद्यार्थियों ने पुलिस श्वानों की कार्यप्रणाली को करीब से देखा। छह प्रशिक्षित श्वानों ने नशीले पदार्थों, संदिग्ध व्यक्तियों के सुराग और विस्फोटकों की पहचान करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस के काम में श्वानों की भूमिका कितनी अहम है और उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए किस तरह तैयार किया जाता है। प्रदर्शन में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के चार नार्को डॉग, स्टेट क्राइम ब्रांच का एक ट्रैकर डॉग और सीआईडी का एक विस्फोटक पहचानने वाला श्वान शामिल रहा। श्वानों ने परिसर, वाहनों और सामान की तलाशी लेकर अपनी दक्षता दिखाई। विस्फोटक पहचानने वाले श्वान ने रुमाल सर्च का अभ्यास भी किया। प्रशिक्षकों के निर्देशों का पालन करते हुए श्वानों ने बुनियादी अभ्यासों का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें