हरियाणा के कुरुक्षेत्र और पिहोवा जिले में सरस्वती बोर्ड ने वन विभाग के सहयोग से सरस्वती संयोसर जंगल में लगभग 70 एकड़ क्षेत्र में रिज़र्व वायर (संरक्षित क्षेत्र) विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर आज संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थल का दौरा किया गया, जिसमें प्रस्तावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और विभिन्न आवश्यकताओं पर चर्चा हुई। इस दौरान जंगल सफारी के लिए भी मार्गों को चिन्हित किया गया, ताकि आम लोग जंगल में रहने वाले पशु-पक्षियों और प्रवासी पक्षियों को नज़दीक से देख सकें और उनके बारे में जान सकें। इसके तहत जंगल में एक सरोवर भी प्रस्तावित है, जिससे न केवल वन्य जीवों को पानी की सुविधा मिल सकेगी बल्कि वन क्षेत्र की हरियाली भी बनी रहेगी।