मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ सुमिता मिश्रा, डीजीपी ओपी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार के साथ कई प्रशासनिक सचिव माैजूद रहे। सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत जिला स्तर के भी सभी अधिकारी बैठक में वर्चुअल तौर पर उपस्थित रहे। बैठक का एजेंडा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती और रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम रहा। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले समागम पर भी बैठक में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर धान और बाजरे की फसल की खरीद का फीडबैक लिया।