हरियाणा के नवनियुक्त 2605 पटवारियों ने सेक्टर पांच स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। नवनियुक्त पटवारियों की मांग है कि उन्हें मासिक वेतन दिया जाए। एक साल के प्रशिक्षण की अवधि को लेकर सरकार तुरंत अधिसूचना जारी करे। प्रशिक्षण की अवधि 31 दिसंबर को ही खत्म हो चुकी है, अब फिर से दो माह के लिए प्रशिक्षण की अवधि बढ़ा दी है, अभी वेतन भी नहीं मिल रहा केवल प्रतिमाह 10000 मानदेय ही मिल रहा है।