CET परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम चरण की परीक्षा बहुत अच्छे से संपन्न हुई है। बाकी के चरणों की बची हुई परीक्षा के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। किसी भी बच्चे को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े उसके लिए सभी तैयारियां की गई। सभी प्रशासनिक अधिकारियों का अच्छी व्यवस्था के लिए धन्यवाद। सभी अभ्यर्थियों को साधुवाद और मेरा आशीर्वाद, और उनके सुखद भविष्य की कामना।