भाजपा ने हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बडाैली ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ, मंडल, शक्ति केंद्र और जिला स्तर के कार्यक्रमों को पार्टी की योजना के अनुसार पूरा करें। पदाधिकारी सभी को साथ लेकर सकारात्मक विचारों के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करें।