टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से कॉलोनियों में पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और तेज हुई तो नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उनके इलाके में सुरक्षा के लिए बांध नहीं बनाया गया, जबकि दूसरी ओर बांध का निर्माण किया गया है, जिससे हर बारिश में उन्हें जलभराव की समस्या झेलनी पड़ती है।