फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत रिफाइनरी में बवाल: 8 घंटे ड्यूटी की मांग पर श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 24 Feb 2026 03:55 PM IST

इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों ने 12 की बजाय आठ घंटे ड्यूटी करने की मांग के लिए सोमवार को रिफाइनरी गेट पर उग्र प्रदर्शन किया। सीआईएसएफ के जवानों ने श्रमिकों को रोकने का प्रयास किया तो उनके बीच टकराव हो गया। श्रमिकों की भीड़ ने जवानों पर पथराव कर दिया और दो-तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जवानों ने हवा में दो राउंड फायर किए। जिससे भीड़ और अधिक उग्र हो गई। जवानों ने बल प्रयोग कर भीड़ को गेट से खदेड़ दिया। करीब दो घंटे चले टकराव में तीन-चार जवान और 10 से 15 श्रमिक घायल हो गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए रिफाइनरी गेट पर एक कंपनी दंगा नियंत्रण फोर्स तैनात कर दी। एसपी भूपेंद्र सिंह ने रिफाइनरी के अधिकारियों और श्रमिकों के ठेकेदारों से बात की। रिफाइनरी ने ठेकेदारों को श्रमिकों की मांग पूरा करने के लिए दो दिन का समय दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें