फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में रिटायर्ड वायु सैनिक महाराम की हत्या: गहने खरीदने वाला आरोपी नितिन गिरफ्तार

रेवाड़ी पुलिस ने गांव बास बिटौड़ी में रिटायर्ड वायु सैनिक महाराम (60) की हत्या के मामले में गहने खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव मायण निवासी नितिन है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी विशाल व साहिल ने बताया कि चोरी किए अन्य जेवरात उन्होंने गांव मायण निवासी नितिन को बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की अंगूठी, 229 सिक्के, वारदात में प्रयोग किया गया पेचकस, एक बाइक व मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 3 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बास बिटौड़ी में एक मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त उनके परिजनों से करवाई तो शव की पहचान महाराम के रूप में हुई। मौके पर सीन ऑ क्राइम टीम को बुलाया गया था। मृतक की पत्नी मंगेशा व बेटे ने पुलिस को बताया था कि महाराम शराब पीने का आदि थे। वह एलर्जी रोग से पीड़ित थे। उन्होंने महाराम की मौत अधिक शराब पीने से होने का अनुमान लगाया था। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि महाराम की मौत चोटों के कारण हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें