फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस गैंग का सदस्य अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, 25 हजार का रखा था इनाम

राजस्थान की कोटपूतली- बहरोड़ पुलिस ने जिला महेंद्रगढ़ के एक बदमाश को अवैध हथियारों के साथ पकड़ने में कामयाबी मिली है। उसके पास देसी व विदेशी हथियार भी मिले हैं। आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव कालबा का रहने वाला है, जिसकी पहचान संजय जाट के रूप में हुई है। उस पर महेंद्रगढ़ जिले में छह मामले दर्ज हैं और पुलिस की ओर से वह इनामी बदमाश था। एसपी कोटपूतली देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि लारेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य संजय जाट को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। वहीं हरियाणा-राजस्थान में लूट, हथियार तस्करी और रंगदारी जैसी संगठित अपराध गतिविधियों में भी शामिल था। एसपी कोटपूतली देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर बिंजाहेड़ा मोड़ से आरोपी को पकड़ा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें