फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित, 84.67% छात्र पास; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 12 May 2026 05:33 PM IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने कक्षा 12वीं की नियमित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। करीब 5.66 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आखिर अब समाप्त हो चुका है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है। इस बार भी परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.79% रहा। वहीं, छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.45% रहा। स्पष्ट है कि छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। परिणामों के अनुसार, छात्राओं ने लड़कों के मुकाबले 6.52% अधिक पास प्रतिशतता हासिल की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें