फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के बाद कड़ाके की ठंड, शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ गुजरते ही बर्फीली हवाओं के कहर से प्रदेश में शनिवार को शीत दिवस व शीतलहर की स्थिति बनी रही। इस दौरान कुछ जगहों पर पाला भी जमा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आगामी दो दिनों तक ठंड और सताएगी। 26 जनवरी की रात एक विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के बाद जैसे ही पश्चिमी मौसम आगे निकला, वैसे ही उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। उत्तरी हवाओं का रुख सीधे मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर होने से शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। प्रदेश में 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलने से वातावरण में प्रचुर मात्रा में नमी होने के बावजूद सुबह कोहरा नहीं छाया। इस वजह से शीतलहर के असर से प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में भारी गिरावट और दिन का पारा चमकदार धूप के बावजूद लुढ़क गया है। इस दौरान दिन के तापमान में 5.5 डिग्री और रात के तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अगले दो दिनों तक ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 10 डिग्री से नीचे और पश्चिमी जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी और दक्षिणी जिलों चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व नूंह में कुछ स्थानों पर रात्रि तापमान जमाव बिंदु और आसपास बनने की संभावना है। यहां कुछ स्थानों पर पाला जमने और शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें