फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026: संजय भाटिया और कर्मवीर सिंह बौद्ध की जीत, क्रॉस वोटिंग से बढ़ा सियासी ताप

Tue, 17 Mar 2026 02:08 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के करीब सवा नौ घंटे बाद घोषित परिणाम में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध विजयी रहे। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया को 28.66 वोट, कर्मवीर सिंह बौद्ध को 28 और सतीश नांदल को 26.34 वोट मिले। चुनाव के दौरान कुल पांच वोट रद्द हुए। इसमें कांग्रेस के चार व भाजपा का एक वोट शामिल है। कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है मैं उनका नाम नहीं लूंगा। उनका फैसला जनता करेगी। कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने क्रॉस वोटिंग करने वालों को गद्दार बताते हुए कहा उनको बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में से 88 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनेलो के दो विधायकों ने मतदान से दूरी बनाए रखी और वोट नहीं डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें