फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में रात को सड़कों पर यमराज का पहरा, बेसहारा पशुओं की वजह से हो रहे हादसे

भिवानी में रात के अंधेरे में सड़कों पर यमराज का पहरा है। जी हां बेसहारा पशु रात के अंधेरे में वाहन चालकों के लिए यमराज बनकर खड़े हैं, क्योंकि उनकी वजह से हादसे हो रहे हैं। रात के समय आसपास के इलाकों से बेसहारा पशु मुख्य सड़कों पर ही डेरा डाल रहे हैं। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से अंधेरे के अंदर बेसहारा पशुओं से वाहनों की टक्कर हो रही है। जिसमें बेसहारा पशु भी चोटिल हो रहे हैं वहीं राहगीरों पर भी जान का जोखिम बढ़ गया है। फिलहाल नगर परिषद का बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान भी ठंडा पड़ा है। ऐसे में बेसहारा पशु दिनभर इधर उधर घुमते रहते हैं और रात के समय सड़कों पर ही आकर आराम फरमा रहे हैं। भिवानी से तोशाम मार्ग और तोशाम बाईपास सहित भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जिला कारागार के सामने लावारिस पशुओं का रात के समय जमावड़ा देखा जा सकता है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें