फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में पानी की किल्लत को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, नेशनल हाईवे किया जाम

पानी की किल्लत को लेकर दादरी गेट ढाणा रोड की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और महिलाओं ने मंगलवार सुबह दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे के दादरी गेट चौक को जाम कर दिया। महिलाओं द्वारा जाम लगाए जाने के कारण नेशनल हाईवे के अलावा कोंट रोड और ढाणा रोड का रास्ता भी बंद हो गया। महिलाओं ने एक दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया। मौके पर चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह भी पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रही।  हाईवे पर जाम लगाने वाली महिलाओं ने बताया कि पिछले एक साल से दादरी गेट ढाणा रोड पर पानी का गंभीर संकट बना है। दो बार समाधान शिविर में भी समस्याएं रख चुके हैं और जनस्वास्थ्य अधिकारियों को भी कई बार कार्यालय जाकर अवगत करा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। पहले भी महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर जाम लगाया था। लेकिन कुछ दिन स्थिति ठीक रहने के बाद फिर वहीं हालात बन गए। अधिकांश इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति होती है वहीं टेल के घरों तक तो पीने का पानी भी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी में अब पीने के पानी को भी तरस रहे हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों की फोन पर बात कराए जाने के बाद करीब एक घंटे बाद महिलाओं ने जाम खोला। इस दौरान वाहनों की भी लंबी कतारें लग गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें