भिवानी में दोपहर बाद अचानक से मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में बढ़ती गर्मी के कारण अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक जा चुका था। जिसके कारण आमजन बेहाल हो चुका था। अचानक बदले मौसम से बाजारों में फिर से भीड़ देखने को मिली।