फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया भिवानी जेल व नागरिक अस्पताल का निरीक्षण

भिवानी। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने भिवानी जेल व नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों को सही से ड्यूटी करने की सलाह दी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। साथ ही, हनीट्रेप वाली महिलाओं को भी सख्त चेतावनी दी। वीरवार को पहली बार भिवानी पहुंची हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने जेल व चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में महिला बंदियों से मुलाकात कर साफ सफाई, खाने पीने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, कौशल विकास को लेकर जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की। कई मरीजों ने सही से इलाज ना करने की शिकायत की। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए मीना परमार ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। लोगों को इलाज करना डॉक्टरों ड्यूटी भी और मानवता भी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें