यूको बैंक शाखा लोहारू में बैंक का 84वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर को पूरी तरह से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान यूको बैंक लोहारू शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक इशाल गुप्ता तथा सहायक प्रबंधक अमित गौड़ ने कहा कि यूको बैंक की 84 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में यूको बैंक ने हमेशा आमजन, किसानों, व्यापारियों एवं समाज के हर वर्ग को मजबूत बनाने के लिए ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। उन्होंने बैंक द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही बैंकिंग, बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड तथा अन्य विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सहायक प्रबंधक ने ग्राहकों को बैंकिंग फ्रॉड से बचाव, फ्रॉड एप्स की पहचान, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा जन सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत चल रही बीमा योजनाओं के बारे में जागरूक किया।