फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परिवारों में पसरा मातम

लोहारू क्षेत्र के गांव सोंहासड़ा के पास गुरुवार शाम वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनिष्क (16) पुत्र प्रवीण, निवासी वार्ड नंबर 12 तथा सतीश (करीब 22 वर्ष) पुत्र लीलाराम, निवासी लोको कॉलोनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर लोहारू जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों के शवों को रात में लोहारू के उपनागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तनिष्क 11वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है। उसके पिता दुकानदारी करते हैं। कम उम्र में हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, दूसरा मृतक सतीश लोको कॉलोनी का रहने वाला था और मेहनत-मजदूरी करके परिवार का सहयोग करता था। बताया गया है कि वह घर से अदालत जाने की बात कहकर निकला था। सतीश अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में उससे बड़ा एक भाई और एक छोटी बहन है। दोनों के पिता के बयान पर पुलिस कार्रवाई में जुटी घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। दोनों शवों को रात में लोहारू के उपनागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जीआरपी पुलिस पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कागजी कार्रवाई में जुटी हुई है। दोनों मृतकों के पिता के बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। जीआरपी के जांच अधिकारी राजकुमार ने घटना के संबंध में जानकारी दी। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें