हर के लाजपत नगर की गली में अवैध रूप से निकाली गई दीवार को हटवाने के लिए मंगलवार को नगर परिषद का अमला मौके पर पहुंचा। जेसीबी से गली की जगह पर बनाई गई दीवार को हटाया गया। इस दौरान कुछ लोगों के विरोध का भी टीम को सामना करना पड़ा। दरअसल खरकड़ी फाटक लाजपत नगर निवासी मधु बाला ने जिला प्रशासन को शिकायत दी थी। जिसमें महिला ने कुछ लोगों पर गली के रास्ते पर अवैध रूप से खुद का प्लाट बताकर दीवार खींच डाली थी। जिसकी वजह से आसपास के कई घरों के लोगों का रास्ता भी बंद हो गया था। इस मामले की शिकायत उपायुक्त को दी गई। जिसके बाद नगर परिषद ने इस संबंध में संबंधित कब्जाधारियों को पहले नोटिस जारी किया, मगर इसके बावजूद भी दीवार नहीं हटाई गई। मंगलवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के आदेश पर नगर परिषद के पटवारी, क्लर्क, सफाई दरोगा अपनी टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। जेसीबी ने गली के रास्ते पर खड़ी की गई दीवार को ध्वस्त कर डाला। वहीं भविष्य में कब्जाधारियों द्वारा गली के रास्ते पर किसी भी तरह के निर्माण नहीं किए जाने की भी चेतावनी दी गई।