फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक पकड़ा, लव जिहाद व मानव तस्करी की आशंका

लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब यात्रियों व स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को केरल की एक हिंदू युवती के साथ पकड़ लिया। युवक की पहचान मोहम्मद फैयाज के रूप में बताई जा रही है, जो स्वयं को गुजरात का निवासी बता रहा है। युवती ने युवक को अपना परिचित मानने से इनकार किया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार युवक द्वारा युवती को कुछ खिलाने-पिलाने की आशंका जताई गई है, जिससे उसकी स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने दोनों मोबाइल फोन पूरी तरह से रिसेट कर दिए, जिससे लोगों का शक और गहरा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें