फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दोस्तों संग गए रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शाहिल शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:00 AM IST

दोस्तों संग गए रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक 22 वर्षीय आदित्य दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्टेशन पर सी ग्रूप में तैनात था। गत 18 फरवरी की शाम को वह अपनी स्कूटी लेकर घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, लेकिन भिवानी जंक्शन पर उसकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद वह सिटी स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए भी पहुंचा, मगर वहां ट्रेन नहीं आई। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोस्तों के साथ वह पार्टी करने के लिए गया था। आदित्य का शव एक नहर के अंदर से बरामद हुआ है। परिजनों ने आदित्य के दोस्तों पर ही उसकी हत्या की आशंका जताई है। जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और शव लेने से भी इंकार कर दिया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से भी कार्यालय में पहुंच मुलाकात की। दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर ड्यूटी जाने के लिए दो दिन पहले घर से निकले रेलवे कर्मचारी शास्त्री नगर गली नंबर तीन निवासी 22 वर्षीय आदित्य का शुक्रवार को नहर में शव बरामद हुआ। मृतक के भाई ऋतिक ने बताया कि उसका भाई आदित्य दिल्ली में रेलवे में नौकरी करता है। 18 फरवरी शाम को करीब साढ़े 7 बजे घर से स्कूटी लेकर ड्यूटी पर जाने के लिए कहकर गया था। अगले दिन सुबह आदित्य के पास कॉल की, तो उसका फोन बंद आ रहा था। उसने रेलवे विभाग के ऑफिस में फोन किया, तो पता चला कि आदित्य ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है। आदित्य के दोस्तों से पता किया तो बताया कि उसने दोस्तों के साथ रात में पार्टी की और आदित्य नहर में गिर गया। वहीं मृतक के परिजनों ने आदित्य के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। संदिग्ध मौत की जांच की मांग भी परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर की। जिसके बाद पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें