फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 25 नवंबर तक गेहूं की बिजाई के लिए उपयुक्त समय, बेहतर होगी पैदावार

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 07:33 PM IST

गेहूं की फसल की बिजाई के लिए 25 नवंबर तक का समय उपयुक्त है। जिसके बाद बिजाई करने से गेंहू की पैदावार प्रभावित होगी। 25 नवंबर तक बिजाई होने से किसानों को बेहतर पैदावार होगी। बेहतर पैदावार होने से किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। वहीं 10 दिसंबर तक किसान लेट बिजाई भी कर सकते है। दरअसल, इस समय रबी की फसलों की बिजाई का कार्य चल रहा है। जिनमें मुख्य रूप से गेहूं, जो, सरसों, चना मुख्य फसल है। इनमें से गेहूं मुख्य खाद्यान फसल है। सरसों की बिजाई ज्यादातर क्षेत्र में लगभग हो चुकी है। जिसके बाद अब गेहूं की फसल की बिजाई चल रही है। तापमान के हिसाब से 25 नवंबर तक गेहूं की बिजाई के लिए उपयुक्त समय है। 25 नवंबर से पहले गेहूं की बिजाई करने से बंफर पैदावार होने की उम्मीद है। जिससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा। वहीं वातावरण में स्मॉग का प्रभाव कम होने व दो दिन से अच्छी धूप खिलने से फसलों को फायदा मिलेगा। साथ ही, गेहूं की बिजाई के लिए डाला गया बीज भी अच्छे से अंकुरित होगा। वहीं जिन क्षेत्रों में जमीन ज्यादा गिली होने के कारण वहां के किसान 10 दिसंबर तक लेट बिजाई कर सकते है। 10 दिसंबर के बाद बिजाई करने से फसल की पैदावार प्रभावित होने की संभावना रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें